अलीपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजीव बनर्जी ने कहा कि फिलहाल 21 अप्रैल तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी
कोलकाता। कोलकाता सहिता राज्यभर में गर्मी कहर बरपा रही हैं, लोग आसमान के तरफ ताक लगाये बैठे हैं कि आखिर कब राहत भरी बारिश होगी और उन्हें गर्मी से निजात मिलेगा। कोलकाता सहित राज्य के कई जिलों में तापमान कई जिलों में 42 डिग्री से पार कर गया है। लू और गर्मी से राज्य के विभिन्न जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी से लोगों को तत्काल तो नहीं लेकिन राहत मिल सकती है।
अलीपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजीव बनर्जी ने कहा कि फिलहाल 21 अप्रैल तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी लेकिन 22 अप्रैल के बाद से ही मौसम में बदलाव की सिलसिला शुरू हो जायेगा और लू की थपेड़ों से लोगों को राहत मिलेगी। अलीपुर मौसम विभाग कि माने तो इस सप्ताह पांच उत्तरी जिलों में बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
हालांकि, उत्तर बंगाल के बाकी जिलों में बारिश के आसार नहीं हैं। अगले दो दिनों तक मालदह, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में लू का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण बंगाल के लिए मौसम विभाग ने कोई अच्छी खबर नहीं दी है। दक्षिणी जिलों में अगले 4 दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। 21 तारीख यानी शुक्रवार के बाद से गर्मी में कुछ कमी आ सकती है। गर्मी से लोग परेशान हैं और बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के लगभग सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। कोलकाता में भी लू की स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान कुछ हद तक राहत का संदेश दे रहा है। बता दें कि भारी गर्मी के कारण राज्य सरकार ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में शुक्रवार तक छुट्टी का ऐलान किया है।
बंगाल में चल रही लू, सप्ताह भर स्कूलों की छुट्टियां
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तापमान बढऩे की वजह से चिलचिलाती गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। इसक मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने आज सोमवार से सरकारी स्कूलों की छुट्टियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट कर दिया गया है कि आज से एक सप्ताह तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले होगा) सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों समेत निजी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टियां रहेंगी। उसी के मुताबिक सोमवार से सारे स्कूल कॉलेज बंद हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोग अपने अपने घरों में सिमटे हुए हैं। इधर मौसम विभाग ने अपने बयान में बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में तापमान 29 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसकी वजह से गर्म हवाएं के तौर पर लू चल रही है जिससे लोगों के बीमार पडऩे की आशंका है। इसी वजह से मौसम विभाग ने बिना वजह लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। मौसम विभाग की ओर से ही राज्य सरकार को भी इस संबंध में एडवाइजरी भेजी गई थी जिसके बाद स्कूलों को बंद किया गया है।