Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एनआईए जांच की मांग पर बीजेपी का वॉकआउट 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर जताया विरोध

28 Aug 2023

एनआईए जांच की मांग पर बीजेपी का वॉकआउट 

कोलकाता। दत्तापुकुर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से नौ लोगों की मौत को लेकर राज्य विधानसभा में सोमवार जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस पर चर्चा की मांग की लेकिन अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इनकार कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायकों ने सदन से वाकआउट किया है। इसके साथ ही शुभेंदु ने आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना में जो ब्लास्ट हुआ है वह पटाखा कारखाने का ब्लास्ट नहीं बल्कि आरडीएक्स का ब्लास्ट है। 
सदन से निकलने के बाद शुभेन्दु अधिकारी सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पीडि़त परिवारों से बातचीत की। शुभेन्दु ने कहा कि यहां विस्फोटक का इस्तेमाल हो रहा था, ऐसे में एनआईए जांच से ही लोगों को इंसाफ मिलेगा।
दूसरी ओर घटनास्थल पर सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए पुलिस को दोषी करार देते हुए उनका घेराव किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह अवैध कारोबार चल रहा था। ऐसे में इस पूरी घटना के लिए पुलिस ही जिम्मेवार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News