उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने बंगाल विभाजन को लेकर भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। बुधवार को उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश के विभाजन पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने बंगाल विभाजन को लेकर भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। बुधवार को उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश के विभाजन पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने भाजपा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विभाजन के मुद्दे पर भाजपा का 'त्रिपुरा के लिए एक नीति, बंगाल के लिए दूसरी नीति क्यों?' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का पाखंड देश की जनता के सामने जल्द आएगा।
भाजपा के दोहरे चरित्र से राज्य और देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने भाजपा से अगले 48 घंटे के भीतर बंगाल विभाजन के ओछी राजनीतिक पर अपनी राय जाहिर करने का मांग किया।