Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंत्रिमंडल बदले जाने पर पहली बार बाबुल सुप्रियो और इंद्रनील ने खोला मुंह

मैंने किसी के खिलाफ नहीं बोला है और ना ही बोलूंगा। मुझे कोई ऑफिस नहीं चाहिए था। मुख्यमंत्री ने वही किया जो उन्हें सबसे अच्छा लगा।''

13 Sep 2023

मंत्रिमंडल बदले जाने पर पहली बार बाबुल सुप्रियो और इंद्रनील ने खोला मुंह

कोलकाता। मंत्रिमंडल बदले जाने के बाद पहली बार बाबुल सुप्रियो और इंद्रनिल सेन ने पहली बार मुंह खोला है। इंद्रनील सेल ने बाबुल सुप्रियो को बच्चा करार दिया है जबकि बाबुल ने कहा है कि जहां सम्मान नहीं होता वहां नहीं रहना चाहिए। दरअसल मंत्रिमंडल बदले जाने के बाद बुधवार को इंद्रनिल सेन न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग गए थे। यहां बाबुल सुप्रियो के पर्यटन मंत्रालय के दफ्तर में बैठने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां साफ-सफाई नहीं है। बाबुल ने कहा कि जिस टेबल पर सम्मान न हो, वहां से हट जाएं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ था। बाबुल को पर्यटन विभाग से हटाकर इंद्रनील सेन को दिया गया है। इंद्रनील ने कहा कि वह अपने पुराने दफ्तर से ही सारा काम करना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को एक दिन के अंदर आवास की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है।
वहीं बाबुल ने कहा कि मैं वह टेबल छोड़ दूंगा जहां सम्मान नहीं होगा। उन्होंने पर्यटन विभाग को नुकसान होने की बात भी कही। बाबुल ने कहा, ''अगर मैं कहूंगा कि कोई गलती नहीं हुई तो लोग सोचेंगे कि मैं बेवकूफ बना रहा हूं। मैंने अपने मन की बात मुख्यमंत्री से कही। मैं वहीं हूं जहां मुख्यमंत्री ने रास्ता दिखाया है।''
बाबुल के खिलाफ इंद्रनील सेन ने कहा कि बाबुल बच्चा है। अभी-अभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हर कोई अपने तरीके से समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बातें कहीं। मैं तो रवीन्द्रनाथ के शब्द ही कहूंगा, जो तुम्हें पागल कहे, उसे तुम कुछ मत कहना। बाबुल ने जो कहा उसमें मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने किसी के खिलाफ नहीं बोला है और ना ही बोलूंगा। मुझे कोई ऑफिस नहीं चाहिए था। मुख्यमंत्री ने वही किया जो उन्हें सबसे अच्छा लगा।''

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News