Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बागुईआटी में मिला कंकाल भरा बैग 

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग मौके पर कौन छोड़ गया

03 Jun 2024

बागुईआटी में मिला कंकाल भरा बैग 

कोलकाता। बागुईआटी के जर्दा बागान इलाके में एक खाली पड़े घर के मलबे से सोमवार सुबह कंकाल बरामद किए गए। पुलिस ने बैग के अंदर से कंकाल बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सड़क से गुजरते समय स्थानीय लोगों ने खाली पड़े घर के कूड़े में एक बैग पड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ। जैसे ही वे पास पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उसमें खोपडिय़ां और हड्डियां भरी देखीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बागुईआटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 
पुलिस ने बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पुष्टि हो सके कि ये खोपडिय़ां और हड्डियां कितनी पुरानी हैं और ये किसी महिला की हैं या पुरुष की। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग मौके पर कौन छोड़ गया। इसके लिए जांचकर्ताओं ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज इक_ा किए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उस वीरान घर में कौन रहता था। जरूरत पडऩे पर उसे बुलाकर पूछताछ भी की जा सकती है। स्थानीय निवासी पूजा भौमिक ने कहा कि मैंने बैग के अंदर खोपड़ी सहित पूरे शरीर का कंकाल देखा। पुलिस ने आकर बैग बरामद कर लिया। एक अन्य निवासी गिरीता शाह ने कहा कि जब हमने कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल थर्माकोल से ढके बैग के अंदर से मिला। उस घर में लंबे समय से कोई नहीं रह रहा। घर के लोग दूसरे राज्यों में रहते हैं। वे यहां कभी नहीं आते। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की कोलकाता में हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी, न्यूटाउन में एक आवासीय संपत्ति के सेप्टिक टैंक से शरीर के अंगों के कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए थे। लगभग चार किलोग्राम कटे हुए शरीर के अंग बरामद किए गए थे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News