Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हर गेंद पर लग रहा था सट्टा, 3 गिरफ्तार

दफ्तर से जो चार मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज हाथ लगे हैं, उस आधार पर पुलिस की तरफ से आगे की जांच शुरू कर दी गई है

19 Apr 2024

हर गेंद पर लग रहा था सट्टा, 3 गिरफ्तार

कोलकाता। आईपीएल के मैच के दौरान सट्टा का काला कारोबार चलाने वाले 3 सटोरियों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान प्रवीण कोठारी, बसंत कुमार बंशाली उर्फ डीबी और मनोज अग्रवाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने मोबाईल फोन, नकद और लैपटॉप बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को शुक्रवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
दरअसल गुरूवार रात गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने छापेमारी की और वही से तीनों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस आईपीएल की शुरुआत से ही महानगर में सट्टेबाजी गिरोह पर दबिश डाल रही है और खुफिया तंत्र का इस्तेमाल कर सट्टा गिरोह से जुड़े लोगों को दबोचा जा रहा है। गुरुवार को डलहौसी इलाके में स्थित एक दफ्तर के भीतर से हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस के साथ एआरएस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा है। यह गिरोह ऑफिस से भरे इलाके में प्रवीन कुमार कोठारी अपने ऑफिस के भीतर अपने गिरोह के साथ मिलकर धड़ल्ले से गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स टीम के बीच खेले जा रहे आइपीएल के मैचों की बेटिंग कर रहे थे। 
लालबाजार सूत्र बताते हैं कि आइपीएल को लेकर शहर में सट्टेबाजी गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से एक अलग टीम बनायी गयी है। जो क्रिकेट मैच चलने के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में घुम -घुमकर बेटिंग गिरोह से जुड़े जानकारी जुटाती है। इस टीम को गुरुवार को पता चला कि हेयर स्ट्रीट थानाक्षेत्र में स्थित एक दफ्तर में एक गिरोह दफ्तर का कार्यकाल खत्म होने के बाद दफ्तर के भीतर क्रिकेट मैच की बेटिंग कर रहा है। इस जानकारी के बाद ही एआरएस की टीम हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरोह के तीन सदस्यों को रंगेहाथों क्रिकेट मैच की बेटिंग करते पकड़ा। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो गिरोह के सदस्य भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उस दफ्तर से बेटिंग रैकेट से जुड़े गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उस दफ्तर से जो चार मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज हाथ लगे हैं, उस आधार पर पुलिस की तरफ से आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 
पुलिस के अधिकारियों को गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल फोन से कई स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक वो स्क्रीनशॉट मैच के अलग-अलग समय के हैं। जिसका इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए किया गया था। हेयर स्ट्रीट थाने के पुलिस अधिकारियों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी/420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मौजूदा आईपीएल के दौरान लालबाजार थाने की पुलिस ने कोलकाता के पोस्ता इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पोस्ता इलाके में एक दुकान के अंदर मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को आरोपितों के मोबाइल फोन से भी कई साक्ष्य मिले हैं। कोलकाता पुलिस ने पिछले साल आईपीएल के दौरान ईडन में एक मैच के दौरान जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News