Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पिकअप वैन से टकराई बाइक, 3 की मौत

एक ट्रैफिक कियोस्क क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बंगाल में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ अभियान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

21 May 2023

पिकअप वैन से टकराई बाइक, 3 की मौत

कोलकाता। अगरपारा में रविवार सुबह सात बजे सड़क हादसा हो गया। बीटी रोड पर एक मोटरसाइकिल की पिकअप वैन से टक्कर में तीन की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल डनलप से बैरकपुर की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसा पानीहाटी के तेतुलताल मोड़ के पास दमकल विभाग के सामने हुआ। तीन सड़क पर गिर गए। उनके नाम और पहचान अभी ज्ञात नहीं हैं। खड़दह थाने की पुलिस शव को बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन युवक बाइक पर डनलप से बैरकपुर की ओर बीटी रोड से जा रहे थे। तीनों युवक बाइक को काफी तेज गति से चला रहे थे। 
पानीहाटी तेतुलतला मोड़ के पास दमकल कार्यालय के सामने बीटी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वैन से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीन युवकों बीटी रोड पर गिर पड़े। इसे लेकर आगरपाड़ा के तेतुलतला मोड़ इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची खड़दह पुलिस ने शव बरामद को बरामद किया। यह घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास हुई है। बाइक की टक्कर से बीटी रोड पर एक ट्रैफिक कियोस्क भी क्षतिग्रस्त हो गया है। 
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाइक और पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर पुलिस ट्रैफिक कियोस्क में भी टक्कर मारी है। बीटी रोड से सटे इलाके के निवासियों की शिकायत है कि इस सड़क पर अक्सर बाइकें लापरवाही से चलाई जाती हैं, जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। 
हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस पैनी नजर रखनी चाहिए, लेकिन पुलिस का रवैया भी ढीला-ढाला है। रविवार की सुबह ही दूसरी घटना राजारहाट न्यूटाउन में हुई। दो कारों की आपसी टक्कर में दोनों ही कार के चालक घायल हो गये। इस तरह से रविवार की सुबह केवल उत्तर 24 परगना में तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली और न्यूटाउन में 2 घायल हो गये हैं। एक ट्रैफिक कियोस्क क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बंगाल में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ अभियान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News