वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस कई बार अपील करती रही है कि इस क्षेत्र में पतंगबाजी ना हो, लेकिन लोग मानते नहीं हैं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां बाइक से गुजर रहे एक युवक की गर्दन फ्लाईओवर से उड़ रही पतंग की चीनी मांझा वाली डोर में फंस गई। वह सड़क पर ही गिरकर दूर तक छिटकता चला गया था। गनीमत रही कि आगे पीछे से गाड़ियों का फ्लो कम था जिसकी वजह से उसकी जान जाते-जाते बची है। युवक ने हेलमेट भी पहनी हुई थी, इसलिए सर पर बहुत अधिक चोट नहीं लगी है लेकिन शरीर के बाकी अंगों में चोट लगी है। पीड़ित की पहचान आरिफ के तौर पर हुई है। वह पिकनिक गार्डन का रहने वाला है। पार्क सर्कस की ओर से एसएसकेएम अस्पताल की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय उनके गले में चीनी माझे की डोर फंस गई। गर्दन और पैर में चोट लगी है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मां फ्लाईओवर पर कई लोगों को इसी तरह से दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस कई बार अपील करती रही है कि इस क्षेत्र में पतंगबाजी ना हो, लेकिन लोग मानते नहीं हैं।