राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
वहीं दूसरी तरफ मो. सलीम ने कहा कि हमारे दो कर्मियों की हत्या की गयी है। जो भी पश्चिम बंगाल में हालात है वो बद से बदतर है
कोलकाता। लेफ्ट फ्रंट चेयरमैन बिमान बोस गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा से मिलने पहुंचे। जब तक वो भीतर मुलाकात कर रहे थे तब तक माकपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई माकपा कार्यकर्ताओं को चोट लगी। वहीं बाहर निकल कर बिमान बोस से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नामांकन में तृणमूल का असली चेहरा सामने आया है। हर तरफ अराजकता का माहौल फैला हुआ है। जब नामांकन में ये स्थिति थी तो पता नहीं चुनाव कैसा होगा। उन्होंने कहा कि जनता तृणमूल से पस्त हो चुकी है।
वहीं दूसरी तरफ विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो माहौल चल रहा है उसमें चुनाव कैसे सम्पन्न होगा यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान माकपा कर्मियों को टार्गेट किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ मो. सलीम ने कहा कि हमारे दो कर्मियों की हत्या की गयी है। जो भी पश्चिम बंगाल में हालात है वो बद से बदतर है। चुनाव आयोग मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है, कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी।