Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बम बांध रहे बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर बम से हमला

पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

07 Mar 2024

बम बांध रहे बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर बम से हमला

कोलकाता। लोकसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही गुप्त सूचना के आधार पर बम बांध रहे बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस को देख बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए है। घायलों में एक की हालत खराब होने पर उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद जिले के लाभपुर में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया की बुधवार की देर रात उन्हें सूचना मिली की लाभपुर थाना इलाके के हटिया गांव में कुछ बदमाश एकत्र होकर अवैध रूप से बम बांध रहे है। इस सूचना के बाद जब वे लोग गांव में पहुंचे तभी बदमाशों ने पुलिस को देख उन लोगों पर पहले पथराव बाद में बम बाजी शुरू कर दी। बम के हमले से हमारे एक जवान समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी घायल जवानों को पहले सिउड़ी सदर अस्पताल बाद में एक घायल को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स मांगा कर गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जाता है की गांव में छिपे बदमाश अवैध रूप से बम बांध रहे थे। इन बदमाशों में कुछ लोग नकली सोने के सिक्के का प्रलोभन देकर लोगों से ठगबाज़ी भी करते है। बताया जाता है की लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस जगह जगह पुराने वारंटी बदमाशों की धर पकड़ कर रही है.ऐसे में लाभपुर में भी पुलिस पुराने वारंटी बदमाशों को पकडऩे के लिए गई थी इसी बीच बदमाशों ने पुलिस को देख उन लोगों पर बमबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News