Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई तृणमूल समर्थकों से भरी बस

अगर भाजपा सरकार बाधाएं पैदा करती है, तो हम उन बाधाओं को तोड़ देंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। 

01 Oct 2023

झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई तृणमूल समर्थकों से भरी बस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली ले जा रही एक झारखंड में एक दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद टीएमसी ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है और बस के समन्वय प्रभारी को तुरंत कोलकाता लौटने का निर्देश दिया।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि बस मुख्य रूप से पुरुलिया जिले से सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही थी। वे विभिन्न केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के तहत केंद्रीय फंड जारी करने में केंद्र सरकार की कथित अनिच्छा के खिलाफ 2 और 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर 2 दिवसीय विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली जा रहे थे। स्पेशल ट्रेन से इनकार किए जाने के बाद टीएमसी नेतृत्व ने अपने समर्थकों को बसों से नई दिल्ली भेजने का फैसला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर 50 बसें कोलकाता से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। शनिवार दोपहर जब बसें कोलकाता से रवाना हो रही थीं, तब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार को चुनौती दी।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार नई दिल्ली में हमारे आंदोलन को रोक सकती है तो उसे रोक दे। हम 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक योजनाओं के तहत फंड जारी नहीं किया जाता। अगर भाजपा सरकार बाधाएं पैदा करती है, तो हम उन बाधाओं को तोड़ देंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News