Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पार्थ चटर्जी से फिर पूछताछ करना चाहती है सीबीआई, कोर्ट में आवेदन

अदालत से बाहर आते समय चटर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर उनसे दोबारा पूछताछ की जाती है तो वह केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

11 Oct 2023

पार्थ चटर्जी से फिर पूछताछ करना चाहती है सीबीआई, कोर्ट में आवेदन

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति के करोड़ों रुपये वसूल किए जाने के मामले में बुधवार को राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी से नए सिरे से पूछताछ के लिए कोलकाता की एक विशेष अदालत से अनुमति मांगी। विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने इस आवेदन को आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि जांच अधिकारियों को विशेष जानकारी मिली है कि चटर्जी ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसका काम स्कूल की नौकरी के लिए भर्ती परीक्षाओं में उपयोग की जाने वाली शीट यानी ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) में हरफेर करना था।केंद्रीय एजेंसी के वकील ने अदालत को बताया कि इस बात के भी सबूत हैं कि भर्ती प्रक्रिया में कुछ उम्मीदवारों के मामले में जाली आयु प्रमाणों का भी इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने तर्क दिया कि पूर्व शिक्षा मंत्री से ताजा पूछताछ से मामले में और सुराग मिल सकते हैं।
अदालत से बाहर आते समय चटर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर उनसे दोबारा पूछताछ की जाती है तो वह केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि, जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के आवासों पर हाल ही में हुई सीबीआई छापेमारी पर उनकी टिप्पणी मांगी तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चटर्जी को स्कूल नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, जिनके आवास से केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने भारी नकदी और सोना बरामद किया था, को भी गिरफ्तार किया गया था। तब से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं, क्योंकि उनके वकीलों द्वारा दायर जमानत अर्जियां हर बार नामंजूर कर दी जाती हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News