Please wait

नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल विधायक अदिति मुंशी के पति के घर भी सीबीआई ने मारा छापा

तृणमूल के विधाननगर नगर निगम पार्षद देवराज चक्रवर्ती को सीबीआई ने इससे पहले भी एक मामले में समन किया था।

30 Nov 2023

नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल विधायक अदिति मुंशी के पति के घर भी सीबीआई ने मारा छापा

कोलकाता, 30 नवंबर (हि.स.)। राज्य के चर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को सीबीआई मैराथन छापेमारी कर रही है। कोलकाता नगर निगम के पार्षद बप्पादित्य के घर छापेमारी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस की विधायक आदिति मुंशी के पति देवराज के घर भी छापेमारी की गई है।

तृणमूल के विधाननगर नगर निगम पार्षद देवराज चक्रवर्ती को सीबीआई ने इससे पहले भी एक मामले में समन किया था।

अब नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए गुरुवार सुबह से ही सीबीआई ने जगह-जगह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सुबह 9:10 बजे सीबीआई की टीम राजारहाट स्थित देवराज के घर पहुंची। हालांकि उस वक्त देबराज घर पर नहीं थे। उनके परिवार ने सीबीआई अधिकारियों को सूचित किया कि देवराज घर पर नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही देर में देवराज भी पहुंचे। सीबीआई के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News