Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

 ट्रेन दुर्घटना स्थल पर जा रही हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान

अभी मृतकों और घायलों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है

17 Jun 2024

 ट्रेन दुर्घटना स्थल पर जा रही हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में कंचनजंघा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से हुई दुर्घटनास्थल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जा रही हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही घोषणा की है कि वह दुर्घटनास्थल पर जाएंगे। इसके साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को वित्तीय मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है।
रेलमंत्री ने कहा है कि इस दुर्घटना में जो लोग मारे गए हैं उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। जबकि जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें ढाई लाख रुपये और सामान्य घायलों के परिवार को 50-50 हजार रुपये इलाज के लिए दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह भी आज दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो जाएंगी।
राज्यपाल भी रवाना
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वह स्पाइसजेट की फ्लाइट से बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। वहां से सड़क मार्ग से दुर्घटनास्थल पर जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कंचनजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनागास्त होने के मामले में अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पर जा पहुंची है। जबकि घायलों की संख्या 25 से अधिक है। अभी मृतकों और घायलों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News