Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल  ने अपना 147 वां स्थापना दिवस मनाया 

इस अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के महासचिव रेवरेंड न्यूटन परमार , सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल, सीआईएसई बोर्ड के पूर्व सचिव गेरी अराथून सहित अन्य कई  गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 

10 Mar 2024

कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल  ने अपना 147 वां स्थापना दिवस मनाया 


7 मार्च, 2024  को कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल  ने अपना 147 वां स्थापना दिवस 'कनफ्लुएंस' को बहुत भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के महासचिव रेवरेंड न्यूटन परमार , सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल, सीआईएसई बोर्ड के पूर्व सचिव गेरी अराथून सहित अन्य कई  गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 

 कार्यक्रम की शुरुआत स्मारक पर  माल्यार्पण  एवं  प्रार्थना सभा के  साथ हुई। कलकत्ता ब्वॉयज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रधानाचार्य एवं सचिव राजा मैगी ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए सभी की उपस्थिति को सराहा। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में संस्थापकों के सपने को साकार करने में सीबीएस की महती भूमिका को उजागर किया साथ-ही-साथ भविष्य की योजनाओं को भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल चरित्र निर्माण में विश्वास रखता है। हर बच्चा हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह देश का भविष्य है। सीबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष बिशप सुबोध सी. मंडल ने अपने संदेश में आंतरिक शांति, भाईचारा एवं सद्भावना की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि कलकत्ता ब्वॉयज ग्रुप ऑफ स्कूल्स समाज के लिए ईश्वर की ओर से उपहार है। 

विद्यालय के संस्थापकों जे. एम. थोबर्न, रेवरेंड जी.हेंडरसन, बिशप एफ. डब्ल्यू वार्न  एवं सर आर लैडलॉ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अन्य शाखा स्कूलों के साथ सीबीएस (मुख्य) के छात्रों  द्वारा सुंदर, मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई। कलकत्ता ब्वॉयज स्कूल के पूर्व विद्यार्थी ,शिक्षक सहित अन्य पूर्व छात्रों  ने सीबीएस में बिताए अपने अद्भुत दिनों की यादों को तरोताजा करते हुए उन अनुभवों को साझा किया। पूर्व शिक्षकों को उनके अपार योगदान हेतु सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन रिद्धिमान हलदर एवं लेज़ली ऐलन ने किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News