Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाई कोर्ट ने ईडी अधिकारियों को दी राहत, पुलिस नहीं कर सकेगी कार्रवाई

न्यायाधीश ने कहा कि ईडी अधिकारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।

14 Sep 2023

हाई कोर्ट ने ईडी अधिकारियों को दी राहत, पुलिस नहीं कर सकेगी कार्रवाई

कोलकाता। नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने ईडी अधिकारियों को भी गिरफ्तारी से राहत दी है। गुरुवार को ईडी ने अपने लिए सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
ईडी ने आरोप लगाया कि बंगाल में भर्ती भ्रष्टाचार की जांच के दौरान ईडी को परेशान किया जा रहा है। ईडी के वकील धीरज त्रिवेदी ने जज से कहा कि जांच के नाम पर ईडी अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों को बार-बार पत्र भेजकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इन सबकी जड़ अभिषेक बनर्जी की कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स के दफ्तर में ईडी की तलाशी की घटना है। लिप्स एंड बाउंड्स कंपनी के कंप्यूटर में 16 फाइलें डाउनलोड करने के बाद कोलकाता पुलिस उन्हें अलग-अलग तरह से नोटिस दे रही है।
इस संबंध में कलकत्ता हाई कोर्ट का ध्यान आकर्षित करते हुए ईडी ने कहा कि जांच को कई पक्षों से दबाया जा रहा है। हम जांच करेंगे या अदालत जाएंगे? हमें सभी मामलों को लेकर कोर्ट आना पड़ता है। इससे जांच बाधित हो रही है।
ईडी की इस दलील पर सुनवाई के बाद जज ने पूछा कि क्या जिस कंप्यूटर से फाइल डाउनलोड की गई थी, उसकी हार्ड डिस्क जब्त कर ली गई थी?
राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि हां फाइल जब्त कर ली गई है। तब न्यायाधीश ने कहा कि ईडी अधिकारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News