Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहजहां शेख के घर पुलिस ने सीसी कैमरे लगवाए

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने संदेशखाली के तृणमूल नेता शेख शाहजहां शेख के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं

17 Jan 2024

शाहजहां शेख के घर पुलिस ने सीसी कैमरे लगवाए

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने संदेशखाली के तृणमूल नेता शेख शाहजहां शेख के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं। मंगलवार को जस्टिस जय सेनगुप्ता ने आदेश दिया था कि तृणमूल नेता के घर में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि निगरानी की जा सके कि वहां कौन आ रहा है और जा रहा है। उस आदेश के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार रात शाहजहां के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। बुधवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया है कि कुल तीन सीसी कैमरे लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को ईडी की पांच सदस्यीय टीम ने तृणमूल नेता शाहजहां शेख के संदेशखाली स्थित घर पर छापेमारी की थी। यहां एक हजार से अधिक तृणमूल कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे और ईडी अधिकारियों पर हमला किया था। इसके बाद से शाहजहां फरार है। घटना के 12 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिसे लेकर पुलिस की भूमिका पर कोर्ट ने सवाल खड़ा किया है। आरोप लगे थे कि शाहजहां अपने घर पर ही रह रहा है जिसे लेकर कोर्ट ने उसके घर के पास कैमरे लगाने के आदेश दिए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News