Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कार बनी कंकाल, 25 वर्षों से जस की तस

इनका कहना है कि अगर मेयर फिरहाद हकीम जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करते हैं तो वे लोग फ्लैट छोडऩे को मजबूर होंगे।

28 Sep 2023

कार बनी कंकाल, 25 वर्षों से जस की तस

कोलकाता। डेंगू को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोलकातावासी जागरूकता के साथ डेंगू से मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन महानगर के एक पॉश इलाके में कुछ लोग डेंगू के साये में जीने को मजबूर है। आलम यह है कि अपने फ्लैट को छोड़कर दूसरी जगह किराये का घर खोज रहे हैं। खबर के मुताबिक वार्ड 69 के 26/1, बालीगंज सर्कुलर रोड के एक बिल्डिंग में रहने वाले दर्जनों परिवार भय के वातावरण में जिंदगी जी रहे हैं। 
दरअसल पिछले 25-30 वर्षों से उस बिल्डिंग के नीचे तीन कार जस की तस पार्क की गयी है जो तीन दशकों से हिली तक नहीं है। यहां तक कि तीनों ही कार अब कंकाल का रूप धारण कर चुकी है। उसके मालिक आशुतोष जोशी जो कि उसी माले के ऊपर तल्ले में रहते हैं वो अपनी जिद की वजह से कार को नहीं हटाते। वहीं बिल्डिंग में रहने वाले निमेश दोषी, अंकित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैशाली दोषी और इंदु कानोडिय़ा ने बताया कि ये तीनों कार को कभी हिलते देखा तक नहीं। स्थिति यह है कि बारिश के दिनों में यहां से गुजरने पर भी डर लगता है। 
डेंगू का डर इस कदर समा गया है कि अगर किसी की तबियत खराब हो जाए तो लग रहा है कि डेंगू हो गया है। निमेश दोषी ने बताया कि हमलोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय काउंसिलर दिलीप बोस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को कई बार दी लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 
बारिश में इन कारों में चूहे, मच्छर, मेढ़क आसानी से देखे जाते हैं। यहां तक कि कई बार सांप को भी कार में देखा गया है। हारकर अब ये लोग मेयर फिरहाद हकीम से हाथ जोड़कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि अगर मेयर फिरहाद हकीम जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करते हैं तो वे लोग फ्लैट छोडऩे को मजबूर होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News