वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना की खबर अग्निशमन विभाग तक पहुंची और मौके पर दमकल की तीन गाडिय़ों ने पहुँचकर आग पर काबू पाया
कोलकाता, 14 अप्रैल। बांग्ला नववर्ष की संध्या पर चिनार पार्क के एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड के कारण पूरे इलाके में काला धुआं भर गया। मौके पर पहुँची दमकल की 3 गाडिय़ों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की वजह से रेस्टोरेंट के पास सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। अगलगी घटना शाम के साढ़े सात बजे चिनार पार्क के नापारा इलाके में घटी जहाँ बांग्ला नववर्ष होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में कुछ अधिक भीड़ थी। आग की खबर सुनते ही रेस्टोरेंट के अंदर बैठे ग्राहक में आंतक फैल गया और वे किसी प्रकार रेस्तरां से बाहर निकले।
आग की लपटे देख पहले रेस्तरां के कर्मचारियों ने सबसे पहले आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की लेकिन वे सफल नहीं हुए। घटना की खबर अग्निशमन विभाग तक पहुंची और मौके पर दमकल की तीन गाडिय़ों ने पहुँचकर आग पर काबू पाया।