वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस आरोपियों को रविवार को विधाननगर कोर्ट में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया हैं
कोलकाता। हर किसी की इच्छा होती हैं कि वो देश या विदेश में भ्रमण करे। इसके लिये लोग पैसे भी जुटाते हैं लेकिन ठगी करने वाले लोगों का पैसा ठग कर उनके इच्छा की हत्या कर देते है। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। विधाननगर उत्तर थाना इलाके के सिटी सेंटर के निकट एक फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को विदेश भ्रमण के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। थाने में दर्ज शिकायत आधार पर विधाननगर नार्थ थाने की पुलिस ने उस कंपनी में छापेमारी की और वहाँ से कई दस्तावेज बरामद करने के साथ साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार साल्टलेक का ही रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार को बिधान नगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन आयी और शिकायत की कि उसने विदेश भ्रमण पर जाने के लिए एक पर्यटन एजेंसी से संपर्क किया तो इसे सिटी सेंटर वन के पास पर्यटन एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया जहां उससे 75,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया। पैसे लेने के बाद भी कंपनी ने उनके विदेश भ्रमण की ना तो कोई तारीख बताया और नहीं उसका फोन उठा रहे थे।
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला यहाँ पर्यटन एजेंसी खोलकर धोखाधड़ी की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने उस कार्यालय पर छापा मारा तो कई दस्तावेज बरामद किया गया और पुलिस ने कार्यालय में कार्यरत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विधाननगर उत्तर थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस आरोपियों को रविवार को विधाननगर कोर्ट में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया हैं।