Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्म की राजनीति बंद होनी चाहिए, सभी धर्मों का सम्मान जरूरी - ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना किए देगंगा चकला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा

28 Dec 2023

धर्म की राजनीति बंद होनी चाहिए, सभी धर्मों का सम्मान जरूरी - ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इशारे-इशारे में केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी की विचारधाराओं से परे सभी धर्मों के सम्मान के महत्व पर जोर दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के चकला में बाबा लोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान धर्मों का राजनीतिकरण बंद किया जाना चाहिए।

बनर्जी ने कहा कि दुनिया भर के कोई भी धर्म हिंसा की वकालत नहीं करते बल्कि करुणा, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। किसी का नाम लिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। दुनिया का कोई भी धर्म हमें हिंसा का प्रचार करना नहीं सिखाता। सभी धर्म हमें अधिक दयालु होना तथा प्रेम और भाईचारा फैलाना सिखाते हैं।

हम केवल चुनाव आने पर या राजनीति करने के लिए धर्मों का सम्मान करने में विश्वास नहीं करते हैं।’’बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को न केवल एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बल्कि धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में भी पहचान दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बहुत सारे धार्मिक स्थल हैं जिन्हें राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के तौर पर प्रचार प्रसार कर रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News