Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दंपति की सरेआम पिटाई मामले में तृणमूल विधायक ने जताया दुख

चोपड़ा में सार्वजनिक सड़क पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

01 Jul 2024

दंपति की सरेआम पिटाई मामले में तृणमूल विधायक ने जताया दुख

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में एकदम पट्टी की सरेआम सड़क पर बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के बीच इसके आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी घटना को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस बीच चोपड़ा के तृणमूल विधायक हमीदुल रहमान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

विपक्ष का दावा है कि रविवार को चोपड़ा कांड में गिरफ्तार तजमुल उर्फ जेसीबी हमीदुल का करीबी माना जाता है। हमीदुल ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है। घटना पर अफसोस जताते हुए हमीदुल ने कहा, ''जो हुआ वह बिल्कुल भी ठीक नहीं हुआ। मुझे स्वीकार है यदि उस स्थान पर जाति से संबंधित कोई समस्या हो तो मध्यस्थता बैठक (पंचायत) होती है।

यह मेरे या मेरी पार्टी द्वारा बिल्कुल भी समर्थित नहीं है। मेरे नाम पर गलत सूचना फैलाई जा रही है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि ऐसी घटनाएं मुस्लिम राज्यों में होती हैं। मैंने ''मुस्लिम राज्य'' का जिक्र नहीं किया। मेरी टिप्पणियों का भी गलत मतलब निकाला जा रहा है।''
उधर, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व चोपड़ा इलाके की इस घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद कंगना रनौत ने घटना की आलोचना की थी। बालुरघाट के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी इसकी आलोचना की। अब सूचना है कि भाजपा का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल बंगाल आ सकता है। दरअसल, रविवार दोपहर को तृणमूल चोपड़ा के नेता तजमुल उर्फ ''जेसीबी'' का एक वीडियो सामने आया। उस वीडियो में जेसीबी को एक युवती को सड़क पर गिराकर लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

जिस लड़की को पीटा गया था, उसे उसके बाल पकड़कर घसीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। बाद में इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में ऑपरेशन भी शुरू हो गया है। कुछ ही घंटों में रविवार शाम जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News