वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इधर दमकलकर्मियों ने दो घंटे में किसी तरह से दमकल की दो गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पा लिया
कोलकाता। सिगरेट की चिंगारी से एक युवक को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ गई। कमरे में दम घुटने से उसकी जान चली गई। घटना दक्षिण कोलकाता के लेक थानाक्षेत्र में स्थित डॉक्टर देव धर रहमान रोड में मंगलवार देर रात की है। मृत युवक का नाम सप्तर्षि दे मित्रा (28) बताया गया है। खबर पाकर लेक थाने की पुलिस वहां पहुंची। इधर कमरे में आग लगने की खबर पाकर दमकल की दो गाडिय़ों के साथ दमकल विभाग की टीम भी वहां पहुंची। काफी कोशिश के बाद अचेत हालत में युवक को वहां से एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब दो बजे उन्हें खबर मिली कि लेक गार्डेन में स्थित देव धर रहमान रोड में चार मंजिली इमारत के एक कमरे में आग लग गई है। तुरंत लेक थाने की पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची। आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई, तभी पता चला कि कमरे में एक युवक अचेत हालत में सोया है, वह आग में भीतर फंस चुका है। किसी तरह उसे वहां से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। इधर दमकलकर्मियों ने दो घंटे में किसी तरह से दमकल की दो गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
पुलिस सूत्र के मुताबिक उन्हें प्राथमिक जांच में पता चला कि सप्तर्षि दे एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रोजाना लेट नाइट पार्टी खत्म कर वह अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था। सप्तर्षि को सिगरेट पीने का भी काफी शौक था। रोजाना की यह स्थिति होने के कारण उसके साथ रहनेवाले घरवाले रात को अपने-अपने कमरे में सो जाते थे। मंगलवार रात को भी इमारत में सभी घर के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात को जब कमरे में आग लगने की भनक लगने पर घर के अन्य सदस्य कमरे से बाहर निकले तो सप्तर्षि के कमरे में आग लगा देखा। कमरे का दरवाजा खोलकर भीतर झांकने पर भीतर कमरे में आग लग चुकी थी, पूरे कमरे में धुआं भर गया था, जो कमरे का दरवाजा खोलते ही अन्य कमरे में भी फैल गया।