पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच से उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है। कोर्ट मामले पर आठ सप्ताह के लिए पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
कोलकाता। नौकरी दिलाने के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक को अस्थायी राहत मिली है। कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच से उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है। कोर्ट मामले पर आठ सप्ताह के लिए पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने नौकरी दिलाने के नाम पर 2019 के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में स्टे लगाया है। निशिथ उसी साल तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के वकील राजदीप मजूमदार ने कहा कि पुलिस ने उस समय निशिथ प्रमाणिक के खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। नौकरी दिलाने के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी करने की शिकायत दिनहाटा थाने में दर्ज करायी गयी है।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक उस मामले में आरोप पत्र नहीं दिया है। बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।