वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है
मालदा। मालदा शहर के हृदय स्थल रथबाड़ी मोड़ इलाके में पुलिस चौकी के पास एक युवक की हत्या के प्रयास का किया गया है। आरोप है कि गुरुवार देर रात काम से घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का नाम समीउल शेख है। वह इंग्लिशबाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के नेताजी कॉलोनी इलाके का निवासी है। रक्तरंजित हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चौकी के पास ऐसी घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, समीउल शेख हर दिन की तरह कल रात भी करीब साढ़े 11 बजे काम से घर लौट रहा था। तभी पुलिस चौकी के पास कथित तौर पर युवक पर चाकुओं से वार कर दिया। वह रक्तरंजित हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बाद में स्थानीय लोगों ने समीउल को बरामद कर मालदा मेडिकल ले गए। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक पर हमला किसने किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।