Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

गार्डनरीच मामले में बोले डिप्टी मेयर अतिन घोष- नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मामले को देखना चाहिए

19 Mar 2024

गार्डनरीच मामले में बोले डिप्टी मेयर अतिन घोष- नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता

कोलकाता। गार्डनरीच की घटना पर मेयर फिरहाद हकीम के बयान के उलट कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतीन घोष ने टिप्पणी की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि नगर निगम इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम इस घटना में इलाके के पार्षद के साथ खड़े रहे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मामले को देखना चाहिए।
इसके विपरीत अतिन घोष ने कहा, 'इतनी बड़ी घटना की नैतिक जिम्मेदारी से नगर निगम नहीं बच सकता। पार्षद भी इस जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।'
बता दें कि शम्स इकबाल गार्डनरीच के पार्षद हैं। उनके इलाके में अवैध निर्माण के आरोपित प्रमोटर मो. वसीम के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसे लेकर विपक्ष हमलावर है। इस संबंध में अतिन ने यह भी कहा, 'यह सोचना सही नहीं है कि तस्वीरें लेने का मतलब करीबी रिश्ता बनाना है। कई लोगों ने विभिन्न मंचों पर हमारे बगल में खड़े होकर तस्वीरें लीं। इसका मतलब यह नहीं है कि उसके बनाए घर के ढहने के लिए मैं जिम्मेदार होऊंगा।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News