वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
एसोसिएशन के सदस्य सुजय साहा का कहना है कि हमारे साथ हॉकरों जैसा व्यवहार न किया जाए
कोलकाता। बिधान नगर पौर निगम को साल्ट लेक में होर्डिंग से टैक्स नहीं मिलता है। इसलिए नया टेंडर जारी होने तक साल्टलेक में सभी होर्डिंग्स से डिस्प्ले हटाया जा रहा है। बिधाननगर नगर निगम के नियमों के अनुसार, नया टेंडर जारी होने तक होर्डिंग में कोई डिस्प्ले नहीं होगा, इसलिए बिधाननगर नगर निगम ने आज इस बोर्डिंग के डिस्प्ले को खोलने की पहल की है, साल्टलेक सिटी सेंटर के आसपास पहले ही विभिन्न स्थानों से इस होल्डिंग को खोलना शुरू कर दिया गया है। इस पर होर्डिंग एसोसिएशन ने आपत्ति जतायी है।
एसोसिएशन के सदस्य सुजय साहा का कहना है कि हमारे साथ हॉकरों जैसा व्यवहार न किया जाए। हम जीएसटी देते हैं, टैक्स देते हैं और वैध रूप से व्यवसाय करते हैं। अगर कहीं कोई आपत्ति है तो पहले नोटिस देकर बताना चाहिए था।