डॉक्टर ने इमरजेंसी में एडमिट करने के लिए कहा तो मैं उसे ले आया। लेकिन हॉस्पिटल में एडमिट नहीं लिया
मुर्शिदाबाद। आर.जी. कर मामले को लेकर डाक्टरों की हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर सिर्फ आपातकालीन सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं। इस बीच मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बिना भर्ती किये वापस लौटाने की शिकायतें सामने आने के बाद उनके परिजनों में काफी नाराजगी है।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह एक महिला के पति अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती करवाने मुर्शिदाबाद अस्पताल लेकर आए। लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के चलते डॉक्टरों ने कहा कि आपातकालीन विभाग में उनकी चिकित्सा कराई जाए। गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती न किए जाने पर उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
गर्भवती महिला के पति ने कहा कि जो हुआ उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, हम सरकारी अस्पताल में सेवाएं लेने आते हैं। डॉक्टर ने इमरजेंसी में एडमिट करने के लिए कहा तो मैं उसे ले आया। लेकिन हॉस्पिटल में एडमिट नहीं लिया।
उल्लेखनीय है कि बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल सोमवार को डाक्टरों के हड़ताल के दौरान एक शिशु समेत दो लोगों की जान चली गई थी।