Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कालीघाट के काकू सुजय कृष्ण भद्र  के घर पर ED की रेड

सुजय ने यह भी दावा किया कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उनके पास कोई पैसा जमा नहीं किया गया है

20 May 2023

कालीघाट के काकू सुजय कृष्ण भद्र  के घर पर ED की रेड

कोलकाता। केंद्रीय एजेंसियों ने टीएमसी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी की एक बड़ी टीम शनिवार सुबह ‘कालीघाट के काकू’ के नाम से प्रसिद्ध सुजय कृष्ण भद्र के घर पर रेड मारी है। केंद्रीय जांच टीम के सदस्य कालीघाट में काकू के फकीरपारा रोड, बेहाला में फ्लैट, मकान, दफ्तर समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। हाल ही में सीबीआई ने सुजय कृष्ण भद्र के फ्लैट की तलाशी ली थी। उस वक्त सीबीआई ने ‘काकू’ के घर से कई लाख की नकदी जब्त की थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बहन ने अस्पताल में भर्ती और चिकित्सा बिलों का भुगतान करने के लिए पैसे रखे थे।‘काकू’ ने दावा किया था कि यह उसकी भाभी के बेटे को नगर निगम की नौकरी की परीक्षा के लिए दिया गया प्रवेश पत्र था। इसके अलावा उनका एक फोन भी जब्त किया गया है। तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को शनिवार को एक अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई से समन मिला। वह आज हाजिर होंगे।

जांचकर्ताओं के सूत्रों के अनुसार पता चला सुजयकृष्ण भद्र को इससे पहले सीबीआई ने दो बार समन भेजा था। हालांकि वे पहली बार पेश हुए थे, लेकिन बाद में वे हाजिर नहीं हुए। इसके बजाय उन्होंने वकील के हाथों दस्तावेज भेजे थे।सुजय को पता था कि उस वक्त उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गए थे। उन्हें वकील के पास भेज दिया गया है। उन्होंने खुद कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के बैंक खाते के दस्तावेज एक वकील के जरिए भिजवाए हैं।तपस मंडल, जिस पर भर्ती भ्रष्टाचार का आरोप है, ने सीबीआई को दावा किया कि अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का वादा करते हुए कुंतल उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी सुजय से बात हो गई है। चिंता की कोई बात नहीं है।”ईडी सूत्रों के मुताबिक कुंतल घोष के कालीघाट ‘काकू’ का राज्य में एक प्रभावशाली शीर्ष नेता से सांठगांठ है। तभी से सुजय केंद्रीय जांच एजेंसी की निगरानी में हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर उनसे पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, कुंतल ने दावा किया कि वह ‘काकू’ को नहीं जानते। कुंतल ने यह भी दावा किया कि जिस सुजय से पूछताछ की जा रही है। वह ‘कालीघाट का काकू’ नहीं है। तापस और कुंतल के परस्पर विरोधी बयानों से रहस्य और भी जटिल हो गया है।सुजय ने खुद मीडिया को बताया कि उन्हें ‘कालीघाट का काकू’ क्यों कहा जाता है, यह उनके लिए स्पष्ट नहीं है। सुजय ने यह भी दावा किया कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उनके पास कोई पैसा जमा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, मेरा कार्यक्षेत्र न्यू अलीपुर है। ‘कालीघाट के काकू’ शब्द कहां से आया, यह कहना मेरे लिए संभव नहीं है। सुजय ने यह भी दावा किया कि उनके ‘साहब’ तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी हैं। वह 2009 से अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में काम कर रहा है। किसी भी ताकत नहीं है कि जो अभिषेक बनर्जी को हाथ लगा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News