वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ चल रही है
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की साइबर टीम ने महानगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। नेताजी नगर थाना इलाके के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था।
पुलिस ने विश्वसनीय स्रोत के आधार पर छापेमारी की जिस दौरान 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें 6 महिलाएं शामिल है। यह मुख्य तौर पर अमेजॉन और नाईका से गिफ्ट वाउचर के नाम पर ठगी करते थे। वे खासतौर पर लोगों को गिफ्ट का लालच देकर उनसे पैसा ऐंठ लेते थे।
वहीं दुसरी ओर पुलिस को पता चलता है कि बहुबाजार इलाके में भी एक अवेध कॉल सेंटर चल रहा है। पुलिस की टीम बहुबाज़ार थाना इलाके के बिपलबी अनुकूल चंद्र स्ट्रीट पर छापेमारी करती है। वहा पर 30 लोग काम करते दिखे। वे टेलीकॉम टावर लगाने के नाम पर लोगों को फ़ोन करते थे और उनसे पैसे ठग लेते थे।
पुलिस ने कई मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त कर लिए है। इस मामले में जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ चल रही है।