डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में
मौके पर पहुंची दमकल की एक इंजन ने आग पर काबू पाया
कोलकाता। हेस्टिंग थाना इलाके के खिदिरपुर रोड पर एक सरकारी बस में अचानक आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह करीबन 9.45 बजे की बताई जा रही है। हावड़ा से रामनगर की तरफ जा रही बस के इंजन में अचानक आग लग गई। सभी यात्री अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक इंजन ने आग पर काबू पाया।
हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि बस में आग कैसे लगी लेकिन शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। ज्वलनशील उपकरणों के कारण आग की लपटे तेज होती गई। करीबन 45 मिनट की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग को नियंत्रण करने में सफल रहे। दूसरी ओर दोपहर 2.20 बजे पर्णश्री थाना इलाके के डी एच रोड पर स्थित एक दवाई दुकान में आग लग गई। दवाई दुकान के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने काला धुआं देख दमकल को जानकारी दी।
घटनास्थल पर एक इंजन पहुँची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उधर, बड़ाबाजार थाना इलाके के सिनागोगुई स्ट्रीट स्थित सड़क किनारे खड़े प्लास्टिक से लदे ठेले गाड़ी में आग लग गई। घटना बुधवार रात की है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर दमकल की तीन गाडिय़ा पहुँची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीबन 10 ठेले की गाडिय़ां जल कर राख हो गई। सभी ठेला गाड़ी एक के बाद एक खड़ी थी जिस कारण आग ने एक एक कर 10 ठेला गाड़ी को चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद आंख पर काबू पाया गया घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वाटगंज थाना इलाके के रामकमल स्ट्रीट स्थित सड़क किनारे फीडर बॉक्स में अचानक आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार, आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी।