Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पहले हत्या की, फिर बच्चों के लिए बनाया नाश्ता और फिर पुलिस को किया फोन

पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और मकान मालिक के बयान दर्ज करेगी

08 Mar 2024

पहले हत्या की, फिर बच्चों के लिए बनाया नाश्ता और फिर पुलिस को किया फोन

कोलकाता। बेहला हत्याकांड की जांच जैसे जैसे आगे बढञ रही हैं वैसे वैसे कई चौका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपित ने रात में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह खुद पुलिस को फोन किया और अपने जुर्म को कबूल किया। इस दौरान उसने अपने बेटे और बेटी के लिए ब्रेकफास्ट बनाया और उन्हें ट्यूशन के लिए भी भेजा। मामला कोलकाता है। 
बेहाला के रहने वाले 41 साल के शख्स ने गुरुवार रात एक बजे अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ढक दिया। इसके बाद उसने घर का सारा काम किया और सो गया। शख्स सुबह जल्दी उठकर बच्चों के लिए नश्ता तैयार किया और उन्हें ट्यूशन के लिए भेज दिया। इसके बाद, सुबह 9.30 बजे शख्स ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की जानकारी देते हुए अपने जुर्म को कबूल किया। शख्स का नाम कार्तिक दास बताया जा रहा है।  जब पुलिस महाबीरतला और न्यूअलीपुर के पास स्थित उसके किराए के रूम पर पहुंची तो वह अपनी पत्नी के शव के पास शांति से बैठा था। वह बच्चों का सामान पैक कर चुका था और अपनी सास को बच्चों को ट्यूशन क्लास से लेने के लिए भेजा था। 
पुलिस ने बताया कि कार्तिक की किराना और मीट की एक छोटी सी दुकान है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। बुधवार देर रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। कार्तिक से जब बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बीमार है और सो रही है। पुलिस को संदेह है कि कार्तिक ने अपने बच्चों को उनकी दादी के घर छोड़ दिया है। 
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अपनी पत्नी को मारने से पहले बच्चों को कहीं और भेज दिया था। क्या उसने कोई सबूत नष्ट किया है। डीसी सौम्या रॉय ने कहा कि लालबाजार कंट्रोल रूम से हमें बेहाला में एक अपार्टमेंट में हत्या की जानकारी मिली। जब हम वहां पहुंचे तो हमने देखा कि कार्तिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक रिश्तेदार ने बताया कि कार्तिक अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। वह उसे प्रताडि़त करता था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और मकान मालिक के बयान दर्ज करेगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News