वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने इसके बाद छापेमारी की और जोड़ाबागान से सभी को पकड़ लिया
कोलकाता। महानगर में शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर एक व्यक्ति से करीबन 16 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों का नाम प्रवीण गोयल (39), ओम प्रकाश मिश्रा (36), शिवा कुमार सोनकर (36) और आलोक अग्रवाल(44) है। इन्हें जोड़ाबागान थाना इलाके के महर्षि देबेंद्र रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व जादवपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर पहले एक मैसेज आया मैसेज करने वाले व्यक्ति ने उसे स्टॉक में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
आरोप है की जाल साज ने उन्हें एक ग्रुप में पहले जोड़ा वहां पर कई लोगों ने कहा कि निवेश करने पर उसे ज्यादा लाभ होगा जलसा जो की बात में आकर व्यक्ति ने 16,42,386 रुपए निवेश कर दिया आरोप है कि निवेश करने के कई दिन बाद भी मुनाफा या फिर अल रुपए नहीं मिलने पर उसे ठगी का एहसास हुआ घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी व्यक्तियों ने यू.एस. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन और गोल्डन फिंगर एलायंस के नाम, लोगो और मोहर वाले फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए और धोखाधड़ी के उद्देश्य से उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल किया।
पता चला कि शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा किए थे। बैंक खाता डायनाविजन सर्विस का है, जिसका कार्यालय स्ट्रैंड रोड में है और प्रवीण गोयल के नाम से है। पुलिस ने इसके बाद छापेमारी की और जोड़ाबागान से सभी को पकड़ लिया। उनके पास से छह मोबाइल फोन, 52 सील पैक सिम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के नाम वाली 8 रबर स्टैम्प, एक डेबिट कार्ड और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।