वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस इस मामले में संलिप्त और भी जालसाजों को पकडऩे की कोशिश में जुटी हुई है
कोलकाता। ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के मामले में निवेश कर ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर एक महिला से 12 लाख रुपये ठगी के आरोप में साइबर पुलिस की टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम जफ़र हुसैन (46) और समीर अहमद (36) है। पुलिस ने जफ़र के तालतल्ला स्थित आवास और समीर के पार्क स्ट्रीट स्थित आवास पर छापेमारी की जहां से 52 डेबिट कार्ड, 19 स्वाइप मशीन, 12 स्टैम्प्स, 115 पासबुक/चेकबुक और 28 सिम कार्ड बरामद किये गए है। पुलिस के अनुसार ठाकुरपुकुर इलाके की रहनेवाली पीडि़त महिला ने बताया कि उसके मोबाइल फ़ोन में किसी अनजान नंबर से मैसेज मिला और घर बैठे मोटी रकम कमाने का प्रोलोभन दिया गया।
पीडि़त महिला को व्हाट्सअप में दिए गए नंबर पर संपर्क करने को कहा गया जहां से उसे एक लिंक के सहारे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। पीडि़ता का आरोप है कि टेलीग्राम ग्रुप में जुडऩे के बाद उसने किश्तों में पैसे निवेश करना शुरू किया। इस तरह से महिला ने करीबन 12 लाख रुपए कहे गए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। निवेश करने के कई दिनों बाद भी मुनाफा या फिर निवेश किये गए रुपये न मिलने पर उसने अभियुक्तों से संपर्क करना चाहा लेकिन वह असफल रही। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत साइबर थाना में की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो देखा कि पैसे बंगलौर स्थित किसी बैंक में ट्रांसफर हुए है। पुलिस बंगलोर में छापेमारी कर तीन जालसाजों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लगातार अपनी नजऱें बनाई रखी और पता चला कि करीबन दो लाख रुपए कोलकाता में भी ट्रांसफर किये गए। बंगलोर से गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस ने तालतल्ला और पार्क स्ट्रीट से दो अभियुक्तों को धर लिया। पुलिस इस मामले में संलिप्त और भी जालसाजों को पकडऩे की कोशिश में जुटी हुई है।