Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चोरी, छिनताई, डकैती के आरोपों में नौ साल जेल में रह चुका है गार्डनरीच मामले में गिरफ्तार प्रमोटर

गार्डनरीच दुर्घटना मामले में अवैध तरीके से निर्माण कर रहे प्रमोटर मोहम्मद वसीम उर्फ वसी को गिरफ्तार कर लिया गया

19 Mar 2024

चोरी, छिनताई, डकैती के आरोपों में नौ साल जेल में रह चुका है गार्डनरीच मामले में गिरफ्तार प्रमोटर

गार्डनरीच दुर्घटना मामले में अवैध तरीके से निर्माण कर रहे प्रमोटर मोहम्मद वसीम उर्फ वसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसकी क्राइम कुंडली भी सामने आ गई है। पता चला है कि उस पर माकपा के जमाने से ही चोरी, डकैती, छिनताई के कई आरोप हैं। वह एक दो नहीं बल्कि पूरे नौ सालों तक जेल में रह चुका है और रिहा होने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का विश्वास पात्र बन गया।

पुलिस के मुताबिक, बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में वसीम नौ साल जेल में था। तृणमूल के सत्ता में आने के बाद वह मुख्य रूप से जमीन खरीद-फरोख्त और दलाली के धंधे में उतर गया और चार साल पहले ज़मीन की दलाली से लेकर प्रमोटिंग तक करने लगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वसीम ने तीन परियोजनाओं में प्रमोटिंग का काम किया है।

रविवार की घटना के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि नगर निगम प्रशासन यह पता क्यों नहीं लगा सका कि निगम की अनुमति के बिना तालाब भरकर बहुमंजिली इमारत बनाई जा रही थी? वहीं इस मामले में स्थानीय वार्ड नंबर 134 के तृणमूल प्रतिनिधि शम्स इकबाल के खिलाफ शिकायत की गयी है। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि वसीम मेयर फिरहाद हकीम का खास रहा है इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News