Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राज्यपाल ने पीएम मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की

कुर्सी बचाने के लिये बेतुका बयान दे रहे हैं गवर्नर: फिरहाद

04 Feb 2024

राज्यपाल ने पीएम मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की

कोलकाता। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की गई है। यह तुलना बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने की है। इसपर तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख पर पलटवार किया है। दरअसल राज्यपाल सीवी आनंद बोस शनिवार को भवानीपुर में एक समारोह में गये थे। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना श्रीकृष्ण से की। उन्होंने कहा कि महाभारत में अर्जुन के रथ को किसी भी तरह की क्षति नहीं पहुंची क्योंकि श्रीकृष्ण वहां थे। उसी तरह नरेंद्र मोदी हैं तो भारत का रथ भी बरकरार है । मैंने भगवद गीता में पढ़ा है कि जैसे ही श्री कृष्ण अर्जुन के दिव्य रथ से उतरे, रथ जलकर राख हो गया। इस पर अर्जुन को आश्चर्य हुआ। उसे समझ नहीं आया कि क्या हुआ, उन्होंने कृष्ण से पूछा। 
इस पर हंसते हुए, कृष्ण ने कहा कि क्योंकि वह उस रथ में बैठे थे, इसलिए वह इतनी देर तक नहीं जला। नरेन्द्र-कृष्ण आज भारत नामक रथ पर सवार हैं। उनके होने से भारत आगे बढ़ता ही जा रहा है। राजनीतिक नेतृत्व की विचारकों से तुलना कोई नई बात नहीं है।इससे पहले भी कई नेताओं और मंत्रियों के मुंह से विवादित टिप्पणियां सुनने को मिल चुकी हैं. इसी सूची में नया नाम जुड़ा है राज्यपाल का। उनकी इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ है। तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने राज्यपाल पर हमला बोला है। कुणाल के शब्दों में, राज्यपाल अपनी कुर्सी बरकरार रखने के लिए बेवजह तेल की बाल्टी उड़ेल रहे हैं। वो जगदीप धनखड़ से प्रेरणा ले रहे है। वही मेयर फिरहाद हक़ीम ने कहा है कि भगवान की तुलना करना गलत है। यह सब केवल पीएम मोदी को खुश करने के लिए है। 
दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने कहा है कि पीएम मोदी भगवान के बताए हुए कार्यो को ही कर रहे है। सीपीएम केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने राज्यपाल बोस की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी तारीफ कब और कैसे सही नहीं है। इससे पहले, ममता ने बनर्जी की जमकर तारीफ की। अब किसी ने समझाया है कि सिर्फ ममता की तारीफ करना ही काफी नहीं है।पद पर बने रहने के लिए मोदी और दीदी दोनों की प्रशंसा की जानी चाहिए। लेकिन विवाद के बावजूद प्रदेश बीजेपी के नेता राज्यपाल के साथ हैं। प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी की नजरों में नए भारतीय नेता नरेंद्र मोदी नजर आते है। राज्यपाल तुलना कर सकते हैं। इसमें आलोचना करने लायक क्या है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News