हरिदेवपुर की नाबालिग पर नारकीय यातना का आरोप
कोलकाता। आरजी कर कांड से पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े लोग तक घटना की निंदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोषी को मौत की सजा देने की मांग की है। इस बीच शहर में यौन शोषण की शिकायतें भी आ रही हैं। हरिदेबपुर में एक व्यक्ति पर दस वर्षीय नाबालिग को घर ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
स्थानीय निवासियों ने आरोपी के घर में तोडफ़ोड़ की। आरोप है कि आरोपी शख्स ने 10 साल की बच्ची को जन्माष्टमी के दिन घर बुलाया। आरोप है कि घर ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। घर लौटकर नाबालिग ने घटना के बारे में बताया। परिवार ने हरिदेबपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। हरिदेबपुर पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने दोपहर में आरोपी को छोड़ दिया। वहीं नाबालिग को घर भेज दिया गया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय निवासियों ने आरोपी के घर में तोडफ़ोड़ की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके आसपास विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। वी वांट जस्टिस का नारा लगाया। रात में पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरजी कर कांड के बीच हरिदेबपुर की घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।