Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चुनावी हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तैनाती 26 जून तक बढ़ाई

पीठ ने राज्य के विभिन्न इलाकों से चुनाव के बाद की हिंसा से संबंधित शिकायतों को लेकर भी चिंता जाहिर की

21 Jun 2024

चुनावी हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तैनाती 26 जून तक बढ़ाई

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती 26 जून तक बढ़ा दी है। शुरुआत में, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 19 जून तक पश्चिम बंगाल में सीएपीएफ की 400 कंपनियों को तैनात रखने का फैसला किया था। बाद में, कलकत्ता हाईकोर्ट की एक अन्य खंडपीठ ने इसे शुक्रवार तक बढ़ा दिया था। हालांकि, शुक्रवार दोपहर को विस्तृत सुनवाई के बाद, न्यायमूर्ति हरीश टंडन और न्यायमूर्ति हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने इन 400 कंपनियों की तैनाती 26 जून तक बढ़ा दी। पीठ ने राज्य के विभिन्न इलाकों से चुनाव के बाद की हिंसा से संबंधित शिकायतों को लेकर भी चिंता जाहिर की।
खंडपीठ ने कहा, “इस मामले में पहले भी कई शिकायतें सामने आई हैं और हर दिन नई शिकायतें सामने आ रही हैं। हम परिदृश्य की स्पष्ट तस्वीर चाहते हैं। हम चाहते हैं कि विस्थापित लोग अगले मंगलवार तक अपने घर लौट जाएं। पुलिस को उन इलाकों में अधिक सक्रिय होने की जरूरत है, जहां शिकायतें सामने आती रहती हैं।''
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार की अनुमति के बिना सीएपीएफ कंपनियों को इतने लंबे समय तक रखा जा सकता है। केंद्र के वकील ने अपने जवाबी तर्क में दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है और इसलिए सीएपीएफ कंपनियों को कुछ और समय के लिए रखा जाना चाहिए। 18 जून को राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि राज्य के पुलिस महानिदेशक के कार्यालय को छह जून से 12 जून तक चुनाव के बाद हिंसा की 560 शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर 107 एफआईआर दर्ज की गई थीं।
अंत में, डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार के वकील की दलील को स्वीकार कर लिया और 26 जून तक सीएपीएफ को बनाए रखने का आदेश दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News