Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाई कोर्ट ने फायर ब्रिगेड की 25 नियुक्तियों को किया रद्द

कोर्ट ने कहा कि अग्निशमन विभाग में पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए स्थाई नियुक्ति होती है। ऐसे विभाग में इस तरह से ऑग्ज़ीलियरी नियुक्ति नियमों के विपरीत है।

14 Sep 2023

हाई कोर्ट ने फायर ब्रिगेड की 25 नियुक्तियों को किया रद्द

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने अग्निशमन विभाग में 25 नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। गुरुवार न्यायमूर्ति देवांशु बसाक की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। पक्ष-विपक्ष को सुनने के बाद उन्होंने 25 पदों पर नियुक्ति को रद्द करने का निर्देश दिया। इसकी वजह से 1500 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बीरभूम की नियुक्ति को रद्द किया गया है। अगर किसी और जिले में भी नियुक्ति में भ्रष्टाचार हुआ है तो उस बारे में राज्य सरकार को ही फैसला लेना होगा।
2017 में 1500 लोगों को ऑग्ज़ीलियरी फायर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति का फैसला राज्य सरकार ने लिया था। इनमें से बीरभूम में 25 लोगों की नियुक्ति हुई थी। उनकी नियुक्ति रद्द हुई है इसलिए इसी प्रक्रिया के मुताबिक दूसरे जिलों में भी हुई नियुक्ति के रद्द होने की संभावना प्रबल है। कोर्ट ने कहा कि अग्निशमन विभाग में पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए स्थाई नियुक्ति होती है। ऐसे विभाग में इस तरह से ऑग्ज़ीलियरी नियुक्ति नियमों के विपरीत है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News