Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फैक्ट्री में दो गैस सिलेंडर फटे से दो की मौत, चार घायल

घटना को लेकर मजदूरों ने फैक्ट्री परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।

02 Feb 2023

फैक्ट्री में दो गैस सिलेंडर फटे से दो की मौत, चार घायल

हुगली जिले के श्रीरामपुर के प्यारापुर इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में काम करते समय विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए। घटना को लेकर मजदूरों ने फैक्ट्री परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर अमित पी. जवालगी ने कहा कि गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों में गुराम दलुई (48) और पंकज दास (20) थे। दोनों श्रीरामपुर के रहने वाले थे।

बताया गया है कि श्रीरामपुर के प्यारापुर में दिल्ली रोड स्थित एक स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक गैस सिलेंडर फट गया। उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।

घटना को लेकर मजदूरों ने फैक्ट्री परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। सूचना मिलने पर श्रीरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की करवाई में जुट गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News