Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में कश लगाती पकड़ी गई कोलकाता की युवती

फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में फ्लाइट कैप्टन ने प्रियंका को अनियंत्रित (अनुशासन की कमी) यात्री घोषित कर दिया। इसके बाद फ्लाइट के लैंड करते ही प्रियंका को एयरपोर्ट सुरक्षा के हवाले कर दिया।

09 Mar 2023

इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में कश लगाती पकड़ी गई कोलकाता की युवती

कोलकाता की एक 24 वर्षीय युवती प्रियंका चक्रवर्ती को रविवार को इंडिगो बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फ्लाइट कोलकाता से रात 9।50 बजे रवाना हुई और करीब 1 बजे बेंगलुरु पहुंची। फ्लाइट के लैंड होने से 30 मिनट पहले युवती उठकर टॉयलेट गई।

तभी फ्लाइट क्रू को टॉयलेट में स्मोकिंग का शक हुआ। युवती से दरवाजा खोलने को कहा गया, जिसके बाद टॉयलेट के डस्टबिन में सिगरेट पाई गई। फ्लाइट क्रू ने पानी डालकर सिगरेट को बुझाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 716 में प्रियंका चक्रवर्ती (24) सफर कर रही थी।

फ्लाइट को करीब 1 बजे बेंगलुरु पहुंच गया था। फ्लाइट के लैंड होने से पहले ही प्रियंका टॉयलेट गई और सिगरेट पीने लगी। स्मोकिंग के शक पर फ्लाइट कैप्टन ने प्रियंका से दरवाजा ओपन कराया और उसे रंगे हाथ पकड़ा। तभी फ्लाइट क्रू को टॉयलेट में स्मोकिंग का शक हुआ। युवती से दरवाजा खोलने को कहा गया, जिसके बाद टॉयलेट के डस्टबिन में सिगरेट पाई गई।

फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में फ्लाइट कैप्टन ने प्रियंका को अनियंत्रित (अनुशासन की कमी) यात्री घोषित कर दिया। इसके बाद फ्लाइट के लैंड करते ही प्रियंका को एयरपोर्ट सुरक्षा के हवाले कर दिया। इंटरग्लोब एविएशन के सुरक्षा विभाग के सहायक प्रबंधक शंकर ने बाद में महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका को यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News