सभी 144 वार्डों में तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण, रद्द हुई निगम कर्मियों की छुट्टियां
कोलकाता। डेंगू से फिर एक मौत लगातार बारिश के बीच डेंगू का कहर जारी हैं। लगातार बढ़ते डेंगू के आंकड़ों से मौत का सिलसिला भी बरकार हैं। कोलकाता समेत पूरे राज्य में डेंगू चिंता बढ़ा रहा है। संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों के कारण मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा हैं। शनिवार देर रात जादवपुर में डेंगू पीडि़त छात्रा की मौत हो गयी जबकि पिछले 7 दिनों में 7 हजार 670 लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। सरकार के मुताबिक राज्य में अब तक डेंगू से 83 लोगों की मौत हुई हैं।
कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 94 स्थित प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड के विजयगढ़ की एक 12 वर्षीय छात्रा डोना दास की मौत हो गई है। डोना जादवपुर गर्ल्स हाई स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 20 सितंबर को बुखार आया। अगले दिन डेंगू का पता चला। शुक्रवार को पेट में दर्द शुरू होने पर उसे स्थानीय डॉक्टर के पास भेजा गया। बच्ची की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। एमआर बांगुर अस्पताल ले जाने पर आपातकालीन विभाग में उसकी चिकित्सा शुरू हुई जहाँ इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा हैं कि छात्रा का जहाँ घर हैं वहाँ कई अन्य लोग भी डेंगू से प्रभावित हैं। इलाके की स्थिति ऐसी हैं कि दिन में भी मच्छरदानी लगानी पड़ती है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नगर निगम बढ़ते मच्छरों के उतपात के बावजुद कोई काम नहीं कर रही है।
पार्षद को सूचित करने से भी काम नहीं होता हैं ना तो मच्छर मारने की दवा दी जाती हैं और ना ही ब्लिचिंग पाउडर का छीड़काव होता हैं। हालांकि स्थानिय लोगों के आरोपों पर तृणमूल पार्षद बशुंधरा गोस्वामी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बढ़ते डेंगू के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि 144 वार्डों में वेक्टर नियंत्रण से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। कोलकाता नगर निगम स्वास्थ्य केंद्र आउटडोर में दिन-रात खुला रखा गया हैं।