वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बंगाल और सिक्किम जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के बाद तीस्ता नदी से सटे इलाके से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है।
जलपाईगुड़ी। जिले के मयनागुड़ी थाना अन्तर्गत दक्षिण धर्मपुर में तीस्ता नदी से तीन शव आज बरामद किए गए है। अब भी कई शवों के वहां फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सभी शव सिक्किम में आये बाढ़ में लापता हुए लोगों की है। हालांकि शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
दक्षिण धरमपुर क्षेत्र में तीस्ता नदी की स्थिति ऐसी है कि वहां नदी में स्पीड बोट चलाना संभव नहीं है। जिसके चलते शवों को नदी में नाव उतारकर किनारे पर लाकर रखा जा रहा है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मौके पर मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात उत्तर सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिसके कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग लापता है। सिक्किम में कम से कम 14 पुल ढह गए है। 3000 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए है।
बंगाल और सिक्किम जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के बाद तीस्ता नदी से सटे इलाके से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है।