Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा- लॉन्ग लीव सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस गांगुली ने कहा- 'पिछले छह महीनों में मैंने जो किया है, उसे पूरा होने में 60 साल लगते हैं, तो कहने के लिए कुछ भी नहीं है

29 Apr 2023

जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा- लॉन्ग लीव सुप्रीम कोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस अभिजीत गांगुली ने अपने बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा-'लॉन्ग लीव सुप्रीम कोर्ट'। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अफसोस जताया। बोले-'अब शायद नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों को जीवन भर इंतजार करना पड़े।Ó जस्टिस गांगुली ने शुक्रवार को कहा था कि वह आधी रात तक कोर्ट में रुक सकते हैं जब तक कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हाथ में न आए। रात करीब 9:45 बजे फैसले की प्रति जस्टिस गांगुली के हाथ में आई। इसके बाद वह घर निकले। यहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से उन्होंने बात की। 
जस्टिस गांगुली ने कहा-'हम न्यायिक अनुशासन से बंधे हैं। हमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना होगा, जिन लोगों को नियुक्तियां नहीं मिलीं, वे थोड़ा दुखी हो सकते हैं, लेकिन कुछ नहीं किया जा सकता है।Ó उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मामलों में उनका 'कोई व्यक्तिगत हित नहीं थाÓ और 'न ही कोई राजनीतिक दबावÓ था। इन मामलों को अगर उन्हें बाद में फिर से सौंपा जाता है, तो वे उसी तरह सुनेंगे जैसे उन्होंने पहले सुना था।Ó 
जस्टिस गांगुली ने कहा- 'पिछले छह महीनों में मैंने जो किया है, उसे पूरा होने में 60 साल लगते हैं, तो कहने के लिए कुछ भी नहीं है। 'नौकरी चाहने वालों के लिए नायकÓ कहे जाने पर न्यायमूर्ति गांगुली ने टिप्पणी की कि आज (नायक की) मृत्यु हो गई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह 'जिम्मेदारियों से भागनेÓ वालों में से नहीं हैं और अगले सप्ताह से काम जारी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को उन्होंने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष रखी गई मूल रिपोर्ट आधीरात तक देने का निर्देश दिया था। जस्टिस गांगुली ने शुक्रवार दोपहर कहा था कि मैं आधी रात तक अपने कक्ष में रहूंगा। मैं सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किए गए दस्तावेजों पर एक नजर डालना चाहता हूं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News