वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत का इंडी गठबंधन पर गुस्सा फूटा है। कंगना ने कहा कि बंगाल में मनमाने ढंग से शरिया कानून लगाया जा रहा है। राहुल गांधी अभी भी चुप बैठे हुए हैं। वह बंगाल में हुई हिंसक घटना पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में एक जोड़े की निर्मम पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और सियासी गलियारों में इसको लेकर भारी उत्तेजना है, भाजपा इस मौके को खूब भुना रही है और सत्तारूढ़ तृणमूल पर ज़ोरदार हमला बोल रही है। बीजेपी के नेताओं ने इससे अमानवीय हिंसा करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है।
वहीँ अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने तो यहाँ तक कह दिया है की राज्य में शरिया कानून चल रहा है।
मंडी सांसद ने कहा, 'घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। व्यभिचार का आरोप लगाया गया और वहां शरिया कानून लागू किया गया। कंगना ने आगे कहा कि मैं टीएमसी और ममता बनर्जी सहित इंडी गठबंधन के सहयोगियों से पूछना चाहती हूं, जो हर दिन संविधान के साथ विरोध कर रहे हैं और हर दिन नाटक कर रहे हैं- क्या संविधान में लिखा है कि आप किसी भी राज्य में मनमाने ढंग से शरिया कानून लागू कर सकते हैं?'
वहीं कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि टीएमसी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। मंडी सांसद ने कहा कि इंडी गठबंधन ने चुप्पी साधी हुई है। अब वह इस हिंसक घटना का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं।