Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल में चार नए होटल खोलेगी आईटीसी, डेयरी परियोजना और अस्पतालों के निर्माण की भी घोषणा

पश्चिम बंगाल में मंगलवार से शुरू हुए बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में राज्य में अपनी 18वीं विनिर्माण इकाई भी स्थापित करेगी। हालांकि, उन्होंने आईटीसी की घोषित योजनाओं के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

22 Nov 2023

बंगाल में चार नए होटल खोलेगी आईटीसी, डेयरी परियोजना और अस्पतालों के निर्माण की भी घोषणा

कोलकाता। विभिन्न कारोबार से जुड़ी कंपनी आईटीसी लिमिटेड पश्चिम बंगाल में चार नए होटल खोलेगी। समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव पुरी ने यह जानकारी दी है।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार से शुरू हुए बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में राज्य में अपनी 18वीं विनिर्माण इकाई भी स्थापित करेगी। हालांकि, उन्होंने आईटीसी की घोषित योजनाओं के बारे में विस्तार से नहीं बताया। पुरी ने कहा, “हमारी 17 विनिर्माण इकाइयां बंगाल में हैं। निकट भविष्य में एक और चालू की जाएगी। हमारे पास राज्य में पांच होटल हैं। समय के साथ आईटीसी इनकी संख्या नौ तक ले जाने वाली है।”

पुरी ने कहा कि सिगरेट से साबुन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल में लगभग सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं, नारायण हेल्थ के अध्यक्ष देवी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में कोलकाता में एक हजार बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रही है। शेट्टी ने कहा कि नारायण हेल्थ ने इस परियोजना के लिए एक हजार करोड़ रुपये रखे हैं। उन्होंने यहां बीजीबीएस में कहा, “इस शहर में एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाना मेरा सपना है। यह उन्नत हृदय देखभाल, कैंसर देखभाल और अंग प्रत्यारोपण सुविधाएं प्रदान करेगा।”

आरपीएसजी समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने कार्यक्रम में कहा कि समूह कोलकाता में एक विश्वस्तरीय अस्पताल भी स्थापित करेगा। हालांकि, गोयनका ने परियोजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस बीच, जेके पेपर के प्रबंध निदेशक हर्षपति सिंघानिया ने कहा कि जेके समूह खड़गपुर के विद्यासागर औद्योगिक पार्क में एक डेयरी परियोजना स्थापित करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News