Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता ने कहा: मैं चुनौती स्वीकार करने वाली महिला, 2024 में न्यू इंडिया का जन्म होगा

धर्मतल्ला में शहीद दिवस के मंच पर अपने संबोधन में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वह चुनौती स्वीकार करने वाली महिला हैं।

21 Jul 2023

ममता ने कहा: मैं चुनौती स्वीकार करने वाली महिला, 2024 में न्यू इंडिया का जन्म होगा

कोलकाता। धर्मतल्ला में शहीद दिवस के मंच पर अपने संबोधन में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वह चुनौती स्वीकार करने वाली महिला हैं। एक बार फिर केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमें डराने-धमकाने और झुकाने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन हम ना डरेंगे. ना झुकेंगे और ना रुकेंगे। मैं चुनौती स्वीकार करने वाली महिला हूं। 2024 में न्यू इंडिया का जन्म होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार ने 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का फंड रोक रखा है। इससे बंगाल के मजदूर वर्ग बेहद परेशानी में है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपने फंड से 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का काम जारी रखेगी। इसे नए नाम से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नई परियोजना का नाम होगा "खेला होबे।" इसके अलावा पंचायत चुनाव में भारी हिंसा को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए ममता ने कहा कि पंचायत चुनाव में 71 हजार मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है। लेकिन केवल तीन जगह हिंसा की घटना हुई भांगड़, डोमकल और इस्लामपुर। सबसे अधिक तृणमूल कार्यकर्ताओं को ही मौत के घाट उतारा गया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंचायत चुनाव में जो लोग भी मारे गए हैं उनके परिजनों को वित्तीय मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग बेटी बचाओ का ढोंग करते हैं उनके राज में क्या हो रहा है? बिटिया जल रही हैं। उनके कपड़े उतार कर परेड करवाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का फंड रिलीज करवाने के लिए दो अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की जयंती वाले दिन से बड़ा आंदोलन होगा। उस दिन पार्टी का दिल्ली चलो अभियान होगा। ममता बनर्जी के संबोधन से पहले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने संबोधन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाखों लोग दिल्ली जाकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी पांच अगस्त को राज्य में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News