वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपितों ने तेंदुए की खाल को दस लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना के जिला वन अधिकारी को तेंदुए के खाल की तस्करी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने दस जांचकर्ताओं के साथ मध्यमग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
बैरकपुर। तेंदुए की खाल की तस्करी रोकने में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। तेंदुए की खाल की तस्करी की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम की है।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपितों ने तेंदुए की खाल को दस लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना के जिला वन अधिकारी को तेंदुए के खाल की तस्करी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने दस जांचकर्ताओं के साथ मध्यमग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया। देर रात क्षेत्र में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। उनसे पूछताछ करने पर उनकी बातों में कई विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से विकसित तेंदुए की खाल बरामद की गई। इसके बाद जांचकर्ताओं ने तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ताओं के अनुसार सभी आरोपित ओडिशा के रहने वाले हैं। वे संभवतः कलकत्ता में तेंदुए की खाल बेचने के लिए ओडिशा से मध्यमग्राम गए थे। तेंदुए की खाल वे किसे बेचने वाले थे, अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्हें उम्मीद है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ से और भी जानकारी सामने आएगी।