Please wait

उलुबेरिया में तृणमूल कार्यकर्ता के घर बमबारी, पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

तृणमूल ने इसके लिये भाजपा पर आरोप लगाये हैं। दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना हुई है।

21 May 2024

उलुबेरिया में तृणमूल कार्यकर्ता के घर बमबारी, पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

हावड़ा। हावड़ा जिला अंतर्गत उलूबेरिया में मंगलवार तड़के स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर बमबारी की गई है। तृणमूल ने इसके लिये भाजपा पर आरोप लगाये हैं। दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना हुई है।

आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उलुबेरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 के दुआरीपाड़ा में बदमाशों ने तृणमूल कार्यकर्ता तन्मय पूरकायत के घर पर बम फेंका। हमले के वक्त तन्मय अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में भाजपा का हाथ है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को मानने से इनकार किया है। दर्ज शिकायत के आधार पर उलुबेरिया थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

दूसरी तरफ पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुननगर गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये। आरोप है कि सोमवार देर रात बदमाशों के एक समूह ने भाजपा समर्थकों के घर पर हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा ने इस घटना के पीछे तृणमूल का हाथ बताया है। हालांकि, तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को मानने से इनकार किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News