पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
एक दिन पहले ही आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अणुव्रत को दिल्ली ले जाने की अनुमति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता अणुव्रत मंडल को कोर्ट ने और 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया।
शुक्रवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश किया गया था जहां न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने 17 मार्च तक उन्हें सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया। कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें नई दिल्ली ले जाने की तैयारी में है और इसे रोकने के लिए मंडल ने कलकत्ता हाई कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ याचिकाएं लगाई है। दोनों याचिकाओं पर आज ही सुनवाई होनी है।
उल्लेखनीय है कि मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद करीब सात महीने से अणुव्रत मंडल जेल में हैं। वह आसनसोल सेंट्रल जेल में बंद हैं।